कानपुर नगर01मार्च24*भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कल्याणपुर विधानसभा में जय नारायण स्कूल में संपन्न हुआ केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया प्रबुद्ध वर्ग में डॉक्टर प्रोफेसर चार्टर अकाउंटेंट वकील इंजीनियर प्रवक्ता शिक्षकों एवं व्यापारियों ने भाग लिया प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए वीरेंद्र खटिक ने कहा आज देश ही नहीं विदेश में भारत का डंका बज रहा है इसमें प्रमुख योगदान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का है जिन्होंने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया चंद्रयान के सफल प्रक्षेपणकर भारत की सार्थकता सिद्ध की मोदी सरकार ने प्रत्येक घर में शुद्ध पानी सिक्किम जैसे पहाड़ी इलाकों में प्रत्येक घर में शुद्ध पानी पहुंचाने की व्यवस्था की थाईलैंड जैसे देश ने भारत सरकार से अनुरोध कर भगवान बुद्ध के कपड़े एवं बर्तनों को श्रद्धा के साथ अपने देश में मंगा कर पूजा अर्चना की सारा विश्व मोदी की तरफ देख रहा है मोदी एवं योगी सरकार ने गरीबों को आवास ,80 करोड लोगों को मुफ़्त अन्न योजना, उज्ज्वला योजना जिसमें गरीब माताओ को मुफ्त में सिलेंडर ,आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख की इलाज की व्यवस्था देश में रिकॉर्ड स्तर पर एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया एक्सप्रेस वे के मामले में हम विकसित देश अमेरिका को पीछे छोड़ने वाले हैं मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया सदियों से चले आ रहे भगवान राम की मंदिर का निर्माण ,उत्तर प्रदेश में बेहतर लाइन ऑर्डर ,महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए संसद में बिल को पास कर कर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है आज देश एवं प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है नए व्यापारी हब स्थापित हो रहे हैं नए मेडिकल कॉलेज की रिकॉर्ड स्तर पर निर्माण किए जा रहे हैं नए एयरपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर निर्माण किया जा रहे हैं अगले 5 सालों में तीन ट्रिलियन इकोनामी तक पहुंचने वाले हैं आज विश्व मोदी की तरफ देख रहा है भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लोकसभा की 400 सीटो का आंकड़ा पार करने वाले हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सांसद देवेंद्र सिंह भोले लोकसभा संयोजक दिनेश राय ने भी संबोधित किया इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रबुद्ध वर्ग में नारे लगवा कर उत्सवर्धन किया दो बातें मत जाना भूल राम का मंदिर कमल का फूल ,जाके हृदय न राम वैदेही ताको वोट कदापि न देही, के नारे लगाकर उत्सवर्धन किया सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा मोदी एवं योगी की डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है मोदी एवं योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को आत्मनिर्भर बना रही है इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह लोकसभा संयोजक दिनेश राय विधायक नीलिमा कटियार उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला अनिल मिश्रा उमेश निगम विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष