कानपुर नगर01फरवरी2023*सभी इलेक्ट्रिक बसों का होगा स्मार्ट मैनेजमेंट।*
जैसा कि आप अवगत है कि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने सहित कई सक्रिय कदम उठा रही हैं, जिसके तहत कानपुर शहर में 100 ई-बसे संचालित है और शीघ्र ही 270 अतिरिक्त ई-बसें भी कानपुर को प्राप्त होने वाली है।
वर्तमान में कानपुर शहर में ई-बसों हेतु बस स्टाप के लिए कुल 247 चौराहे चिन्हित है, जिनमें लगभग 70 से 80 ही बस स्टॉप के रूप में तैयार है, शेष बस स्टाप अभी बस स्टॉप के रूप में तैयार किये जाने हैं, परन्तु इन चिन्हित सभी 247 चौराहों/बिन्दुओं पर बस नियमित रूप से रूक रही हैं और यात्रियों द्वारा इसका लाभ लिया जा रहा है।
इसी कड़ी में आम जनमानस को एक बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से कानपुर स्मार्ट सिटी और कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 के संयुक्त प्रयासों से एक मोबाइल एप “ई-बस कानपुर” तैयार किया जा रहा है।
*इस ऐप की मुख्य विशेषताएं निम्न हैं :-*
अ- इस एप को डाउनलोड कर कोई भी पैसेन्जर/व्यक्ति अपने गन्तव्य को जाने वाली बसों की रियल टाइम की ट्रैकिंग के साथ ही यह बस किस समय उस बस स्टाप पर पहुंचेगी, की रियल टाइम जी0पी0एस0 मैप के माध्यम से जानकारी कर अपने समय का बेहतरीन उपयोग कर सकता हैं।
ब- इस एप के माध्यम से पैसेंजर बस की टाइमिंग, उसकी स्पीड और उस बस का बस स्टाप पर नियमित रूप से रूकने का क्या शेड्यूल है, की चेंकिंग करने व इसमें आम जनमानस के लिए सभी बसों के टाइम शेड्यूल्स की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही ई-बस के सम्बन्ध में अपने सुझाव और प्राप्त समस्या को प्रबन्धन तक पहुंचा भी सकते हैं।
इस ऐप की कार्यप्रणाली की जांच करने और सड़क यात्रा को आम जनमानस के उपयोग हेतु आसान और सुविधाजनक बनाये जाने के उद्देश्य से आज मण्डलायुक्त/अध्यक्ष कानपुर डा0 राज शेखर ने इसका ट्रायल (टेस्टिंग) की और ई-बस पर आयुक्त शिविर कार्यालय से यात्रा प्रारम्भ कर हैलट तिराहे से होते हुए मोतीझील व बेनाझाबार तथा बेनाझाबर से गोल चौराहे होते हुए रावतपुर से कम्पनी बाग चौराहे एवं पुनः शिविर कार्यालय तक मोबाइल ऐप के समस्त बिन्दुओं/विशेषताओं का परीक्षण किया।
परीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा सभी स्थानों की ऐप के माध्यम से लाइव ट्रैकिंग की व प्रमुख चौराहे पर ई-बस ऐप में दिख रही इलेक्ट्रिक बसों की लाइव लोकेशन को भी चेक किया।
इस दौरान श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लि0, श्री डी.वी. सिंह, मुख्य आपरेटिंग आफीसर, केसीटीएसएल के साथ ही कानपुर स्मार्ट सिटी की टेक्निकल टीम, आई.टी.-पी.एम.यू. टीम एवं टेक महिन्द्रा की टीम उपस्थित रही।
*आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश इस प्रकार हैं -*
1- आयुक्त ने आने वाले 6 माह में शेष सभी बस स्टाप बनाने और अगले 15 दिन में उचित जगह पर साइनेजेस, लोगों को बैठने की व्यवस्था, शेल्टर, सूचना पट्ट इत्यादि के लिए नगर निगम, सिटी ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, लोक निर्माण विभाग और स्मार्ट सिटी को संयुक्त रूप से कार्य करने को कहा।
2- अब सिटी बसों के ड्राइवर/कन्डक्टर और निजी संचालको को उनका भुगतान, बसों की मासिक जी0पी0एस0 रिपोर्ट का परीक्षण करने के उपरान्त सही पाये जाने पर कराया जाएगा। इसके लिए मण्डलायुक्त ने प्रबन्धक निदेशक के0सी0टी0एस0एल0 को इस हेतु सिस्टम बनाने और मानिटरिंग कमेटी का गठन करने के निर्देश दिये गये, ताकि नियमित रूप से इलेक्ट्रिक बस का बेहतर संचालन, यात्रियों की संख्या में वृद्धि और नियमित शेड्यूलिंग (टाइम-टेबिल) का अनुश्रवण संभव हो सकेगा और आम जनमानस का बहुमूल्य समय अनावश्यक रूप से व्यर्थ होने से बचेगा।
3- आयुक्त ने परीक्षण उपरान्त ई-बस मोबाइल ऐप को दिनांक 14.02.2023 को लान्च करने सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक
सहारनपुर 19 अक्टूबर 26 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धर्मवीर सिंह गुर्जर को बनाया सहारनपुर जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,,,
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,