औरैया01फरवरी2023*प्रभारी मंत्री संजय निषाद से मिले अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के पदाधिकारी*
आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के जिला अध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी व जिला सचिव रानू पांडे अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आकाश मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों के साथ औरैया जिले के प्रभारी मंत्री माननीय संजय निषाद से मिलकर अपनी मांगों को रखा जिला अध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और कहा ब्राह्मण लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहे हैं तथा ब्राम्हण लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है और उनके घर वालों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं अभी हाल में दिबियापुर थाना क्षेत्र के रजनीकांत उर्फ बड़े तिवारी निवासी उमरी पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया जबकि पर्याप्त सीसीटीवी फुटेज उनके पास हैं वही कुदरकोट थाना क्षेत्र एक इकघरा निवासी श्रीकांत दीक्षित की पुत्री काजल का अपहरण किया गया औरअपहरण करने वाले अपराधी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरें बैठी है प्रभारी मंत्री ने जिला अध्यक्ष की बात ध्यान से सुनी और और समस्या का निस्तारण का आश्वासन देते हुए तत्काल पुलिस कप्तान को निर्देशित किया।
रिपोर्टर सत्य प्रकाशबाजपेई यूपी आज तक
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*