कानपुर नगर 7 जनवरी 26* विधायक निधि योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 में तीन महत्वपूर्ण इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्यों का शिलान्यास
कानपुर नगर *घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला में विधायक निधि योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 में तीन महत्वपूर्ण इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्यों का शिलान्यास माननीय विधायक श्रीमती सरोज कुरील जी के कर कमलों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ।
प्रथम कार्य के अंतर्गत ग्राम मवई भभच्छन में रामसरन तिवारी के दरवाजे से उजियारी लाल नागर के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये है।
द्वितीय कार्य के अंतर्गत ग्राम रेवना, ब्लॉक घाटमपुर में बड़ी देवी से बारातशाला तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7 लाख रुपये है।
तृतीय कार्य के अंतर्गत ग्राम रेवना नदेही संपर्क मार्ग से बमरहोली टोला तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 5 लाख रुपये है।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सरोज कुरील जी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, सुगम आवागमन एवं ग्रामीण जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी। विधायक निधि के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
— मनीष तिवारी
(घाटमपुर विधानसभा)

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट