लखनऊ 7 जनवरी 26*व्यापारियों की प्रदेश कार्यसमिति की 8 को बैठक*
*_________________________*
*प्रदेशभर के व्यापारियों की होगी जुटान*
*लखनऊ।* अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक आज लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिन बृहस्पतिवार 8 को कृष्णपक्षषष्ठी विक्रम संवत 2082 को आयोजित की जाएगी बैठक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर में प्रातः काल साढ़े ग्यारह बजे से आयोजित की जाएगी
बैठक की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, संगठन मंत्री जावेद बेग, पुरुषोत्तम मारोदिया,अश्वन वर्मा,अनुज गौतम ने बताया कि गुरुवार को बौद्ध शोध संस्थान में उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक ढांचे की मजबूती तथा विभिन्न व्यापारी समस्याओं पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाजारों में साफ सफाई ऑनलाइन से मुकाबला राष्ट्रीय युवा दिवस भारतीय नववर्ष जल कर सैंपलिंग सर्वे छापे व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ जैसे बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
संगठन से युवाओं का जुड़ाव एवं विधानसभावार इकाइयों का तत्काल गठन जिले नगर की टोली बैठक तथा पुराने व्यापारी प्रतिनिधियों को पुनः सक्रिय किया जाए। इन विषयों पर योजना तैयार की जाएगी..
बैठक में स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाले जाने पर भी योजना तैयार करके पूरे प्रदेश की भ्रमण की तैयारी की जाएगी ।।

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद