*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 6 जनवरी 26*चौतरफा लूट अभियान, जनता का नहीं भ्रष्टाचारियों का चल रहा है विकास*
*नेमिंग बोर्ड जिसकी क़ीमत क़रीब 7- 8 हजार रुपए होती है लेकिन एक नेमिंग बोर्ड की क़ीमत एक लाख में दिखा कर सिर्फ़ लूट ज़ारी है*
*नगर निगम में नेमिंग बोर्ड के नाम पर बड़े घोटाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रोंनुसार 8 वार्डों के नेमिंग बोर्ड करीब 8 लाख रुपये में बनवाए जा रहे हैं, यानी एक बोर्ड की कीमत लगभग 1 लाख रुपये! सवाल है कि क्या ये बोर्ड सोने-चांदी के हैं*?
*सूत्रोनुसार जोन 5 अंतर्गत 57 पार्षदों के लिए 57 टेंडर जारी कर मिलीभगत से 50–57 लाख रुपये तक की सरकारी धनराशि की बंदरबांट की जा रही है*।
*शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं, लेकिन प्राथमिकता महंगे नेमिंग बोर्ड को दी जा रही हैं। जबकि बाजार में ऐसे बोर्ड 5–10 हजार रुपये में तैयार हो जाते हैं*।
*नेमिंग बोर्ड की जरूरत क्या थी?पार्षद निजी खर्च से क्यों नहीं बनवा सकते हैं*?
*इतने महंगे बोर्ड किस आधार पर मंजूर होते आ रहे हैं?अब निगाहें जांच पर हैं, लेकिन इस घोटाले को भी दबा दिया जाएगा*?

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*