*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 5 अप्रैल 26*किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का दायरा बढ़ा, मेडिकल माफिया का नेटवर्क अब चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी तक फैला*
कानपुर नगर *शहर में उजागर हुए किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की जांच में चौंकाने वाले खुलासे जारी हैं। मेडिकल सिंडिकेट का जाल अब सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं, बल्कि चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी तक फैला हुआ पाया गया है*।
*जांच एजेंसियों को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नवीन पांडे का नाम प्रमुख रूप से मिला है, जो मास्टरमाइंड डॉ. रोहित की टीम में पिछले चार वर्षों से सक्रिय बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार किए गए शिवम अग्रवाल के फोन से निकाले गए डेटा ने पूरे नेटवर्क की परतें उधेड़ दी हैं।पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए प्रयागराज और वाराणसी के लिए विशेष टीमें रवाना की हैं*।
*इसके अलावा शहर के एक ओटी टेक्नीशियन की लोकेशन चित्रकूट में ट्रेस होने से जांच और गहरी हो गई है। फिलहाल 3 से 4 संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है*।
*जांच अधिकारियों का मानना है कि अगले 48 घंटे में इस मेडिकल माफिया के कई बड़े नाम बेनकाब हो सकते हैं। पूरा मामला चिकित्सा क्षेत्र में सनसनी पैदा करने वाला है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।*
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव
मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मथुरा 19 सितंबर 26*किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट