लखनऊ 5 अप्रैल 26*थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा लूट/छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
कब्जे से 01 अदद चैन पीली धातु टूटी हुई, 01 अदद लॉकेट पीली धातु, 02 मोबाइल फोन (कीपैड) व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद।
*01-सक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 04.04.2026 को वादिनी सुश्री सोनी सिंह पुत्री राम दबन सिंह निवासिनी सपना इन्कलेव से0-18 ब्लाक C-3 फ्लैट नं. 32 वृन्दावन योजना थाना पी.जी.आई. लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि ट्रांमा सेन्टर के पास मोटरसाईकिस सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी गले की चेन छीन कर भाग गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 183/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 04.04.2026 को वादिनी श्रीमती रेखा पत्नी शेर बहादुर निवासिनी – अचलेश्वर थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि उतरेठिया अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंगसूत्र छीन कर भाग गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 184/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोगों के सफल अनावरण हेतु थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पीताम्बरा शक्तिपीठ के सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति जो हम सब को देखकर भागने लगा को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो अपना विशाल खत्री पुत्र विजय खत्री निवासी- हालपता सेक्टर 06, तेलीबाग, थाना पीजीआई, लखनऊ मूल पता जेसीटी मिल के पास, अमर चौक फगवाड़ा, पंजाब उम्र करीब 53 वर्ष बताया।
जामा तलाशी से 01 अदद चैन पीली धातु टूटी हुई व पहने हुये पैंट की बायें जेब से 01 लाकेट चिपटा हुआ पीली धातु तथा पहने शर्ट के ऊपरे के जेब से 02 अदद पुराने इस्तेमाली कीपैड मोबाइल फोन कम्पनी लावा बारंग सफेद व कम्पनी इंटेल बारंग काला बरामद व अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त हुये 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट चेसिस नं0 MBLHAR181HHB30717 वाहन सं0 UP32HS8767, पैशन बारंग काला बरामद हुये। इत्मिनान होने पर उपरोक्त व्यक्ति को पीताम्बरा शक्तिपीठ के सामने की रोड़ से दिनांक 04.04.2026 को समय करीब 20.48 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनस की बढ़ौत्तरी की गयी। अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही प्रचलित है।
*02-अभियुक्त से पुछताछ का विवरण-*
विशाल खत्री से पूछताछ करने पर बताया कि साहब अपने साथी विपिन यादव पुत्र संतराम यादव, नि0 रंजित खेड़ा, मौरावां, उन्नाव के साथ मिलकर हमलोग चैन स्नैचिंग की घटना करते हैं, दिनांक 28/03/2026 को मैं और विपिन यादव ने पीजीआई पंचमखेड़ा से एक महिला से झपट्टा मारा था जिसमें एक सोने की चैन मिली थी, जो विपिन यादव के पास है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 172/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना पीजीआई पर पंजीकृत है।
*03-गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*
1. विशाल खत्री पुत्र विजय खत्री निवासी- हालपता सेक्टर 06, तेलीबाग, थाना पीजीआई, लखनऊ मूल पता जेसीटी मिल के पास, अमर चौक फगवाड़ा, पंजाब उम्र करीब 53 वर्ष (व्यवसाय- जी-20 रोड पर फास्ट फूड का ठेला लगाता है)
*04-बरामदगी का विवरणः-*
01 अदद चैन पीली धातु टूटी हुई वजन 02 ग्राम 100 मिली।
01 अदद लॉकेट पीली धातु चिपकी हुई वजन करीब 01 ग्राम ।
घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल ।
जामा तलाशी से बरामद 02 अदद पुराने इस्तेमाली कीपैड मोबाइल ।
*05-अनावरित अभियोगो का विवरणः-*
1. मु0अ0सं0 183/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना पीजीआई लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0 184/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना पीजीआई लखनऊ ।
3. मु0अ0सं0 172/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना पीजीआई लखनऊ ।
*06-अभि0 का आपराधिक इतिहास –*
1. मु.अ.सं. 112/2022 धारा 379/411 भादवि थाना विभूतिखण्ड लखनऊ।
2. मु.अ.सं. 069/2023 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना विकासनगर लखनऊ।
3. मु.अ.सं. 164/2022 धारा 392/411 भादवि थाना विकासनगर लखनऊ ।
4. मु.अ.सं. 304/2022 धारा 392/411 भादवि थाना विकासनगर लखनऊ ।
5. मु.अ.सं. 243/2022 धारा 392/411 भादवि थाना गुडम्बा लखनऊ ।
6. मु.अ.सं. 061/2014 धारा 392 भादवि थाना गाजीपुर लखनऊ ।
7. मु.अ.सं. 060/2014 धारा 392 भादवि थाना गाजीपुर लखनऊ ।
8. मु.अ.सं. 120/2022 धारा 392/411 भादवि थाना इन्दिरानगर लखनऊ ।
9. मु.अ.सं. 229/2022 धारा 392/411 भादवि थाना जानकीपुरम लखनऊ ।
10. मु.अ.सं. 443/2022 धारा 379/411 भादवि थाना चिनहट लखनऊ ।
11. मु.अ.सं. 417/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना आशियाना लखनऊ ।
12. मु.अ.सं. 406/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना आशियाना लखनऊ ।
13. मु.अ.सं. 067/2014 धारा 392 भादवि थाना अलीगंज लखनऊ ।
*07-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 श्री परमानन्द सिंह, थाना पीजीआई लखनऊ ।
2. उ0नि0 श्री परवेज अंसारी थाना पीजीआई लखनऊ ।
3. उ0नि0 श्री पंकज नायक थाना पीजीआई लखनऊ ।
4. उ0नि0 श्री सूरज तिवारी थाना पीजीआई लखनऊ ।
5. उ0नि0 श्री योगेश कुमार यादव, थाना पीजीआई लखनऊ।
6. हे0का0 नन्दलाल पटेल, थाना पीजीआई लखनऊ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*