*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
*नगर निगम में 125 करोड़ के कथित टेंडर फर्जीवाड़ा कर योजनाबद्ध तंत्र के जरिए लूट की जाती रही। छह एफआईआर और एसआईटी जांच के बीच सामने आई शिकायतों में आरोप है कि कथित भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले ठेकेदारों को एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर दबाव भी बनाया जाता था।*
*चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार का भी दबदबा क़ायम रहा है, जिसको scst जैसे मामलों में फ़साने और धमकी के लिए खास तौर पर कार्यरत किया हुआ था,शिकायत के मुताबिक, प्रभाव के लिए उसको दो बंगले भी आवंटन किए थे,वहीं करीबियों के नाम पर कंपनियां, आउटसोर्स भर्ती में रुपये लेने, टेंडर प्रभावित करने और करोड़ों की मशीनों के इस्तेमाल न होने की शिकायतें भी अब जांच के घेरे में आ चुकी हैं।*
*पुलिस कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अफसर-कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों और रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच कराने की तैयारी में जुट गई है। मामला अब सिर्फ घोटाले का नहीं, उस पूरे ‘खेल’ का है जो आरोपों के मुताबिक पद, प्रभाव, ठेके और धमकी के सहारे चलाया जाता रहा है,एसआईटी की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है और विजिलेंस जांच की अनुमति मिलते ही तस्वीर और भी साफ होने की उम्मीद दिखती नज़र आ रही है।*
*@all*

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें