जागरूकता अभियान
कानपुर नगर 16 मार्च* पर्यावरण स्वच्छता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कानपुर में अशोक नगर में स्थित एनएलके इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रियंका द्विवेदी जी के दिशा निर्देशन में पर्यावरण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनसमूह को जागरूक करने हेतु विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रंखला में आज दिनांक 16 / 3/23 दिन गुरुवार को क्रमश: पी रोड स्थित लेनिन पार्क, बालाजी चौराहा, संगीत टॉकीज ,जरीब चौकी एवं सर्वधर्म चौक पर इसका आयोजन किया गया l जिसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आकर्षक मंचन करके जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया गया इस प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने जनसमूह को पॉलीथिन के स्थान पर जूट के थैले का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा विद्यालय की ओर से निशुल्क जूट के थैले भी वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रमुख संयोजिका एवं शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा जय श्री शुक्ला एवं श्री प्रवीण कुमार गुप्ता आदि शिक्षक गण भी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहे।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: