कानपुर नगर 15 मार्च26*विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।
कानपुर नगर से मोनू सिंह कि खास खबर न्यूज यूपीआजतक
कानपुर नगर *आज दिनांक 15-03-2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना स्थानीय की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट*

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट