कानपुर नगर 10 अप्रैल 26* आयोजित हैकाथान प्रतियोगिता में एन.एस.आई.,कानपुर के वैज्ञानिकों ने श्रेष्ठता के झंडे गाड़े
कानपुर, दि. 09.4.2026
दिनांक 07.04.2026 को भारतीय शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा शुगर एनएक्सटी हैकाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में दो अलग अलग वर्गों में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की 02 टीम जिसमें एक में श्री संजय चौहान, प्रोफेसर शुगर इंजीनियरिंग एवं श्री मोहित कुमार, वरिष्ठ तकनीकी सहायक थे और दूसरी में श्री महेन्द्र कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर शुगर टेक्नोलॉजी को नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा दो-दो लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 3600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनके द्वारा 3600 आइडियाज प्रस्तुत किए गए। 3600 आइडियाज में से शार्टलिस्ट होकर ग्रांड फिनाले में 16 और उसके बाद 8 का फाइनल चयन हुआ। उनमें से दो आइडियाज राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के थे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार थे।
हैकाथॉन प्रतियगिता के दौरान श्री संजय चौहान एवं श्री मोहित कुमार द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुसंधान पत्र का विषय “कनवर्टिंग फ्लू गैस वेस्ट इन्टू प्रोसेस एनर्जी” एवं श्री महेन्द्र कुमार यादव द्वारा प्रस्तुत रिसर्च पेपर का विषय “एडवांस्ड इको-फ्रेंडली हाइब्रिड प्रोसेस” हेतु सम्मानित किया गया।
इस संबंध में सूचित करते हुए प्रो.सीमा परोहा, निदेशक ने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों को इतना बड़ा पुरस्कार प्रथम बार मिल रहा है, जिसका पूरा श्रेय संयुक्त सचिव (शर्करा), उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार को जाता है। प्रो. परोहा ने बताया कि संयुक्त सचिव द्वारा संस्थान के वैज्ञानिकों को समय-समय पर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से इस प्रकार के क्रियात्मक कार्यों हेतु प्रोत्साहित किया जाता रहा है, जिसका प्रतिफल आज सबके सामने है। यह पुरस्कार मंत्रालय, प्रदेश, संस्थान और संस्थान के वैज्ञानिक सबके लिए गर्व का विषय है। संस्थान में और भी वैज्ञानिकों द्वारा महत्वपूर्ण अनुसंधान कार्य किए जा रहे हैं, जिनको आगामी प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत किया जायेगा।
(अखिलेश कुमार पांडे)
मुख्य अभिकल्पक एवं मीडिया प्रभारी
मो. 9984364957

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,