कानपुर देहात9अक्टूबर25*अनय दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं के लिये खोला गया पोर्टल*
*दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्कप्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अनय दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं के लिये खोला गया पोर्टल*
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश व शासन के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्कप्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अनय दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं के लिये पोर्टल खोला गया है, जिसके क्रम में निम्नानुसार समय सारिणी जारी की गयी है- 1- शिक्षण संस्थानों को नास्टर डाटा अपडेट करना दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से दिनांक 14 अक्टूबर 2025 तक।2- सम्बन्धित एफिलियेट एजेन्सी को दिनांक 18 अक्टूबर तक। 3- जनपदीय अधिकारियों को दिनांक 26 अक्टूबर 2025 तक। 4- वित्तीय वर्ष 2024-25 में वांछित छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र सम्बन्धित छात्रवृत्ति की बेबसाइट https:\\scholarship.up.gov.in पर आवेदन किया जाना है।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है