कानपुर देहात26दिसम्बर25*मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत छात्रा सालिहा फातिमा को 01 दिवस के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर किया गया आसीन।*
यशस्वी मा० मुख्यमंत्री महोदय जी के नेतृत्व में उ०प्र० सरकार की महात्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान एवं उसके प्रचार प्रसार के क्रम में दिनांक 24.12.2028 को जनपद कानपुर देहात में उ०प्र० बोर्ड इलाहाबाद की इण्टरमीडिएट की टॉपर (उत्तर प्रदेश में 10 वॉ स्थान) छात्रा सालिहा फातिमा को 01 दिवस के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर आसीन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी, अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अभिमन्यु कुमार सिंह एवं अभय कुमार साहू व आशुलिपिक रिजवान सिद्दीकी, कनिष्ठ सहायक बीनू रानी व समस्त पुलिस कर्मचारीगण को प्रभावी अभियोजन एवं अन्य शासकयी कार्यों को करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने एवं त्वरित कार्यवाही करने की हिदायत दी गयी।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*