कानपुर देहात24दिसंबर25*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
कानपुर देहात *जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से शिव विलास, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, कांग्रेस पार्टी से गोविन्द यादव, सीपीआई से रामऔतार भारती, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 22 जून 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*