कानपुर देहात22फरवरी25*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश*
*कार्यालय में पत्रावलियों के रखरखाव, साफ- सफाई व्यवस्था रहें दुरुस्त: जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों/पटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खनन विभाग, आपदा, सूचना कार्यालय, कोषागार सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर पत्रावलियों के रखरखाव, साफ सफाई व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, समय-समय पर साफ-सफाई कराई जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 जुलाई 26 पूर्णिया: XUV से हो रही थी विदेशी शराब की होम डिलीवरी, पुलिस ने किया ध्वस्त!
सुल्तानपुर24जुलाई26*तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का नंदनी आई केयर में शुभारंभ*
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*