कानपुर देहात20 नवम्बर25**नेहरू इंटर कालेज, गजनेर, में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन, दी गयी जानकारी।*
जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा समय-समय पर जनपद के शिक्षण संस्थानों में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से अभ्यर्थियों को रोजगार स्वःरोजगार के अवसरो की जानकारी प्रदान की जाती है। इसी क्रम में दिनांक 20.11.2025 को नेहरू इंटर कालेज, गजनेर, कानपुर देहात में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काउन्सलर रामजी, सारथी शिविर अकादमी, काकादेव कानपुर के द्वारा छात्र-छात्राओं को इंटर के बाद चयन किये जाने हेतु विभिन्न विषयों तथा उनमें उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की गयी। सेवायोजन कार्यालय द्वारा भी चलाये जाने वाली योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस कार्यशाला के सफल आयोजन में नेहरू इंटर कालेज, गजनेर, कानपुर देहात के प्रधानाचार्य राजेश सिंह अन्य अध्यापक एवं कर्मचारीगण का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में सेवायाजन कार्यालय के स्टाफ अनुज यादव, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
मेरठ:24 नवम्बर 26*होटल व्हाइट हाउस पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल