कानपुर देहात18सितंबर25*17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन
कानपुर देहात*स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिये गये है, के क्रम में आज दिनांक 18.09.2025 को कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर कानपुर देहात, समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विशेष विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आज दिनांक 18.09.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर, कानपुर देहात पर मा० राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी के द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। जनपद में आयोजित समस्त स्वास्थ्य शिविरों में आये हुये कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 27185 हैं। जनपद में कराये गये कुल जांचों की संख्या लगभग 17588 है।
More Stories
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में