कानपुर देहात18अगस्त25**जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 अगस्त को तहसील मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें राम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर के अनुसार दिनांक 18 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
हरदोई २९ जून २०२६ * अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घूरेला के पास हुआ भीषण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हमीरपुर २९ जून २०२६*पानी के पाइप लाइन की खुदाई करने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे को न भरवाना , गांव वालो के लिए बना मुसीबत
पूर्णिया बिहार 29 जून 26* वर्दी को सलाम, आंखें नम: रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी हरि शंकर मिश्र का असामयिक निधन, पूर्णिया पुलिस परिवार में शोक की लहर