कानपुर देहात17जून24*डीसीएम की भिड़ंत से चालक की मौत
संवाददाता रनिया
रनिया के चितिकपुर चौराहे में देर रात कानपुर से इटावा लेने पर डीसीएम की भिड़ंत हो गई पीछे से आ रही डीसीएम ने आगे खड़ी डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी पूरा थाना ककवन कानपुर निवासी रामविलास सिंह सेंगर उम्र 40 पुत्र बलराम डीसीएम चालक था चकरपुर से कोल्ड ड्रिंक लेकर औरैया जा रहा था जैसे ही रनिया के चिटिकपर चौराहे के पास पहुंची तो पहले से एक डी सी एम खराब खड़ी थी काफी प्रयास करने पर जब डी सी एम नियंत्रित न हो सकी तो बस्ती में बनी एक अस्थाई दुकान को रौदते हुए दूसरे डी सी एम में घुस गई जिससे चालक केविन में फस जाने से मौत हो गई
मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी श्यामा सेंगर,पुत्र अरव पुत्री माही भाई कैलाश सिंह अभिलाष सिंह कौशल का रो रो कर बुरा हाल था रनिया थाना एस आई देवेंद्र कुमार ने बताया की पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा दिया गया है
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
कानपुर देहात, 19 अगस्त 2026*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर डेरापुर में बढ़ी जागरूकता, 30 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण*
लखीमपुर खीरी19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी मि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा,