कानपुर देहात14मार्च26*दरोगा भर्ती परीक्षा केंद्रों का अपर पुलिस महानिरीक्षक, डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया
*उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण*
आज उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर स्थापित चेकिंग प्वाइंट, अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।
कानपुर नगर24अगस्त26*सावन के अंतिम सोमवार की छुट्टी के जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना?*