कानपुर देहात 8 दिसंबर 2025**मा० सदस्य, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा सर्किट हाउस में की बैठक एवं जनसुनवाई*
आज सर्किट हाउस, कानपुर देहात में मा० सदस्य, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग रमेश चन्द्र कुण्डे द्वारा जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा से संबंधित मुद्दों तथा एससी/एसटी समुदाय के मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मा० सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी/एसटी वर्ग से संबंधित शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों को त्वरित न्याय, तथा विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक के उपरांत श्री कुण्डे द्वारा जनसुनवाई भी की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ सुनी गईं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मा० सदस्य ने कहा कि आयोग का उद्देश्य है कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाए जाएँ तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या भेदभाव के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसीएमओ डॉक्टर सुखलाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसीएनआरएलएम गंगाराम वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद सहित नगरी निकाय के अधिकारीगण क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हल्द्वानी28अप्रैल26*ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में डीजे Ravetek और ब्रोकोड का जलवा
सहारनपुर28अप्रैल26*भीषण गर्मी-* सहारनपुर में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें………