कानपुर देहात 5 जुलाई 2024*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चलाया गया साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा छिड़काव अभियान,लोगों को किया गया जागरूक*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में चलाया जा रहा है, विभिन्न विभागों के समन्वय से तहसीलों, कस्बों, गांवों में साफ सफाई, झाड़ियो की कटाई, नाली,नालो की सफाई एन्टी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन जनपद में किया जाए, जिसके अनुपालन में सभी संबंधित विभागों द्वारा दिन प्रतिदिन कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आज जनपद के उदनापुर, भक्ति पूर्वा, नुनारी बहादुरपुर, ग्राम पंचायत विवाईन, ग्राम पंचायत रोशनमऊ, ग्राम पंचायत निजामतपुर, नगर पंचायत रसूलाबाद, नगर पंचायत मूसानगर आदि में साफ सफाई, नालियों की सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी, एन्टी लार्वा छिड़काव आदि का कार्य किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत औरंगपुर महादेवा रसूलाबाद, ग्राम पंचायत असालतगंज, मालसा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम घार, सरवनखेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम उमरन, आदि में किसानों को चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई। वही संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत ब्लाक अकबरपुर में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक की बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गई। वही जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक, वही दस्तक अभियान व डायरिया रोको अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य संचालित होगा।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
कानपुर नगर 13 जनवरी 26*पशुओं के अवशेष के मामले में 11 लोगों के नाम दर्ज हुई रिपोर्ट
प्रतापगढ़13जनवरी*भूमि पर जबरन कब्जे, संपति हड़पने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल*….
सुल्तानपुर 13जनवरी26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें