अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित
अलीगढ * अधिवक्ता शिवानी जैन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा उन्हें इस गौरवमयी अलंकरण से नवाजा गया। एडवोकेट शिवानी जैन ने न केवल विधिक क्षेत्र में बल्कि समाज के वंचित वर्गों की सहायता और जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनकी इस उपलब्धि पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवानी जैन जैसी सशक्त महिलाएँ समाज के लिए एक प्रेरणा पुंज हैं, जो समाज सेवा कर रही हैं। उन्हें यह सम्मान उनके अटूट साहस, निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया गया है। इस अवसर पर अलीगढ़ के न्यायिक जगत, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि नारी शक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक है।

More Stories
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू