कानपुर देहात 18जुलाई 24 *विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित हुआ किसान दिवस*
जनपद कानपुर देहात में किसानों की समस्याओं को दूर करने और उन्हें आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने को लेकर कृषि विभाग द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और उनको अहम जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं किसानों को अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विभाग द्वारा हर माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कर किसानों की समस्याओं को दूर करने और उनका अहम जानकारियां देने का काम अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। वही अवकाश का दिन पड़ जाने की वजह से अगले दिन किसान दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है।
इसी के चलते जनपद कानपुर देहात के माती स्थित विकास भवन सभागार में आज कृषि उप निदेशक राम वचन राम व जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश गुप्ता के नेतृत्व में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसान संगठनों के साथ-साथ किसानों ने भाग लिया। वही कृषि से संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी किसान दिवस में शिरकत की और किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ उन्नतशील खेती करने के प्रति अहम जानकारी दी गई। वहीं संचारी रोग अभियान के तहत भी किसानों को अहम जानकारी देते हुए जागरूक करने का कार्य कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*