कानपुर देहात 12 अगस्त 2024*जनपद में संचालित वृद्धाश्रम संचालन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण योजना की बैठक सम्पन्न हुई,
जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 के तहत जनपद में संचालित वृद्धाश्रम संचालन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण योजना की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के सम्बन्धित सदस्यगण उपस्थित रहे। जनपद में शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा चिटिकपुर नगर पंचायत रनियॉ में 150 वृद्धजनों की क्षमता का वृद्धाश्रम संचालित है, जिसमें वर्तमान में 117 वृद्धजन निवासरत है । बैठक में निवासरत वृद्धजनों को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, चिकित्सीय उपचार, मनोरंजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा शंकर ने बताया कि वृद्धाश्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*