कानपुर देहात 10 जुलाई 2024*राज्य मंत्री व जिलाधिकारी ने जनपद में 44 नव चयनित लेखपालों को वितरित किया नियुक्ति पत्र*
*नव चयनित लेखपाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें*
*राजस्व विभाग में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका*
कानपुर देहात 10 जुलाई 2024
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 7720 नवनियुक्त लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में नवचयनित 44 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम माननीय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में किया गया।
नव चयनितों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि लेखपाल का पद राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण पद है, आपने मेहनत करके नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है, सेवा के दौरान विषम परिस्थितियां आएंगी, लेकिन आपको ईमानदारी से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाण पत्रों को जारी करें, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही आपसे अपेक्षा है। उन्होंने नव चयनितों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने नव चयनितों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का प्रशिक्षण जल्द करा लिया जाएगा। प्रशिक्षण में फील्ड विजिट भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि लेखपाल का पद राजस्व विभाग का सबसे महत्वपूर्ण पद है, यदि लेखपाल अपने दायित्व का निर्वहन सुचितापूर्ण, ईमानदारी से करें, तो राजस्व विभाग से संबंधित बहुत सारी समस्याएं/शिकायतें स्वयं दूर हो जाएंगी। उन्होंने नव चयनितों को अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नवचयनित यदि फील्ड में अच्छा कार्य करेंगे, तो न केवल अपने कैरियर में शीघ्र पदोन्नति पाएंगे,बल्कि जनपद भी तेजी से विकास करेगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नव चयनितों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व संबोधन के सजीव प्रसारण को राज्य मंत्री, जिलाधिकारी व नवचयनित के द्वारा देखा एवं सुना गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार तथा नव चयनित लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*