*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर, लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश!*
कानपुर नगर *शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने 30 अक्टूबर को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।*
*बल्कि आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया*।
*साथ ही साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की निगरानी, महिला अपराधों में प्रभावी कार्रवाई और जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*
*तो वहीं अब बैठक का स्पष्ट संदेश रहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से लेकर उनकी जवाबदेही तक की समीक्षा होगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम किया जा सके।*
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,