*कच्ची दीवाल गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत*
कर्नलगंज,गोण्डा31अक्टूबर* तहसील क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव मे कच्ची दीवाल के अचानक गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया
जिससे दीवाल के मलबे में दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र कर्नलगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसेहिया से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी बुधई उम्र लगभग 40 वर्ष कच्ची दीवाल से बने आशियाने के पास मौजूद था उसी दौरान घर की कच्ची दीवाल अचानक ढह गई जिसके मलबे में दबकर बुधई की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दौड़े ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। इस दर्दनाक घटना से गाँव मे मातम छा गया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*