कन्नौज04नवम्बर24*पारिवारिक समरोह में सिलेंडर फटा, 11लोग हुए घायल*
उत्तर प्रदेश के कन्नौज कोतवाली थाना क्षेत्र के पनियारेपुरवा गांव में एक पारिवारिक समारोह के दौरान एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए।सर्किल ऑफिसर (सिटी) कमलेश कुमार के अनुसार, विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि गांव में छठी कार्यक्रम के दौरान जिस सिलेंडर पर खाना बन रहा था वही फट गया। इस हादसे की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल, सभी का इलाज किया जा रहा है।

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ