February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया7अक्टूबर*बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल*

औरैया7अक्टूबर*बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल*

औरैया7अक्टूबर*बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल*

*औरैया।* स्थानीय गोविंद नगर गेट के सामने गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी देवेंद्र कुमार पोरवाल 65 वर्ष पुत्र रामनाथ गुरुवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे अपने घर से साइकिल द्वारा बाजार की ओर जा रहा था , जैसे ही वह पुराना फफूंद रोड गोविंद नगर गेट के सामने पहुंचा। उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उपरोक्त बृद्ध साइकिल समेत रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों ने उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध के सिर में गंभीर चोटें तथा दाहिने पैर में फैक्चर बताते हुए मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक सवार मौके से भाग जाने में सफल रहा।

Taza Khabar