औरैया7अक्टूबर*कृषि राज्यमंत्री ने सीएचसी में किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ*
*दिबियापुर,औरैया।* कोरोना की तीसरी लहर में बचाव के साथ हुए सीएचसी में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार को कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।प्लांट का निर्माण पीएम केयर फंड से किया गया है।
इस दौरान अस्पताल के लिए प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति कर टेस्टिंग की गई।
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिलने से यहां की जनता को काफी राहत मिलेगी। यह बड़ी उपलब्धि है। सीएचसी को गोद लेने के बाद इसे उत्तम अस्पताल बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अब सीएचसी दिबियापुर क्षेत्र में कोविड संक्रमण के दौरान किसी भी संक्रमित को दिक्कत नही होगी। योगी सरकार ने कोविड की दूसरी लहर की चुनौतियों का मुस्तैदी से मुकाबला किया। सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में जिस तकनीक को अपनाया, आज दुनिया उसकी नकल कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के मामले में यह प्रदेश देश में अग्रणी है। इस अवसर पर एसीएमओ डाक्टर अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से शुरू ऑक्सीजन प्लांट का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। इसकी क्षमता 333 एलपीएम है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार , सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डाक्टर विजय आनंद,अनिल सहित किसान मोर्चा के प्रांतीय सदस्य आशाराम राजपूत, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, गिरीश तिवारी, अमर सिंह राजपूत , मौजूद रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री