लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप, विकासनगर में भाजपाइयों ने आग लगवाई-अखिलेश, गाजियाबाद में भी आग भाजपाइयों ने लगवाई-अखिलेश, विकासनगर, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगी थी
➡लखनऊ- सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने का मामला, अपर्णा यादव के खिलाफ दी गई तहरीर, अपर्णा के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर, सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी, विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाया था, सपा नेता प्रदीप कुमार समेत तमाम नेता मौजूद
➡कौशाम्बी- भगवान परशुराम की जयंती आज, कई कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, कार्यक्रमों में भारी संख्या में पहुंचे लोग, श्रद्धा और उत्साह का बना रहा माहौल, जगह-जगह निकाली गई भव्य शोभायात्रा
➡अमेठी- मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, पीड़ित युवक ने पुलिस से की शिकायत, मुंशीगंज क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
➡बहराइच- ग्रह दशा सुधारने के नाम पर ठगी की, व्यवसायी से ज्योतिष बनकर ठगी की, घर पहुंचकर पूजा करने का किया दावा, घर में पर्दा लगाकर शुरू करी थी पूजा, पूजा सामग्री लेकर शातिर ठग फरार, जेवरात, कैश समेत 8 लाख की ठगी, 2 नामजद समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज, थाना दरगाह के गुलामअलीपुरा का मामला
➡मैनपुरी- डिप्टी सीएम ने की भारत समाचार से खास बातचीत, अक्षय तृतीया पर सभी को शुभकामनाएं- ब्रजेश पाठक, मैनपुरी में जल्द खुलेगा बड़ा मेडिकल कॉलेज- पाठक, महिला आरक्षण बिल पर भी बोले ब्रजेश पाठक, ‘विपक्ष ने जानबूझकर महिला का अपमान किया’, विपक्ष ने महिलाओं के हक पर डाका डाला- पाठक
➡आजमगढ़- युवक की आतंकी साजिश में गिरफ्तारी, 20 साल से गांव नहीं आया था आरोपी, दिल्ली पुलिस ने चार संदिग्धों को दबोचा, महाराजगंज थाना क्षेत्र का था मोसैब अहमद, परिवार लंबे समय से गांव से बाहर रह रहा, पिता भी सऊदी अरब में रह रहे हैं- ग्रामीण, गांव में पुराना मिट्टी का घर गिर चुका है, सिकंदरपुर आईमा निवासी मोसैब अहमद
➡दिल्ली- सीएम रेखा गुप्ता का प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर निशाना, ‘78 साल बाद भी महिलाओं को अधिकार नहीं मिला’, सदन में भागीदारी के लिए संघर्ष जारी- रेखा गुप्ता, ‘महिला आरक्षण पर विपक्ष की नीयत साफ नहीं’, 180 सीटों पर आरक्षण को लेकर उठाए सवाल, ‘सरकार का प्रस्ताव महिलाओं के हित में बड़ा कदम’
➡मैनपुरी- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे मैनपुरी, परशुराम जयंती के कार्यक्रम में की शिरकत, ट्रांजिस्ट हॉस्टल में पत्रकारों से की वार्ता, महिला बिल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
➡आगरा- मजदूरी न मिलने से महिला मजदूर परेशान, 5 माह से मजदूरी न मिलने का आरोप, मजदूर महिलाओं ने सरकार से लगाई गुहार, बाह के हिंगोट खेड़ा गांव की महिला मजदूर
➡संभल- भगवान परशुराम जी की जयंती आज, जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम, झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा, बहजोई कोतवाली के कस्बा का मामला
➡बहराइच- मेडिकल कॉलेज में धोखाधड़ी का मामला, प्रोफेसर डॉक्टर मिथलेश को नोटिस जारी, लोक अदालत में 50 लाख का वाद दायर, मारपीट में व्यक्ति हुआ था बुरी तरह घायल, मारपीट में व्यक्ति की टूटी थी हाथ की हड्डी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती, डॉ. ने आयुष्मान कार्ड से मंगवाई दो प्लेट, 1 प्लेट घायल व्यक्ति को डॉ. ने लगाई, दूसरी कथित रूप से दूसरे मरीज को लगाई, नोटिस जारी करके मांगा गया स्पष्टीकरण
➡चित्रकूट- पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र धरने पर बैठे, सैकड़ों लोगों के साथ धरने पर बैठे भैरो, भरत दास पर कार्रवाई की कर रहे मांग, श्रद्धालुओं, पुजारी के साथ हुई थी मारपीट, थाना रैपुरा के वाल्मीकी मंदिर का मामला
➡बिजनौर- जमीन के विवाद में दबंगों ने पीटा, लोहे की रॉड और लाठी डंडों से पीटा, महिलाओं से छेड़छाड़ का भी आरोप, थाना नहटौर के लकड़ हारान का मामला
➡आजमगढ़- शराब तस्करी का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी विकास सोरण गिरफ्तार, एसटीएफ ने हरियाणा के जींद से किया अरेस्ट, अभियुक्त मूल रूप से हरियाणा, हिसार निवासी, आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज, गैंग सरगना सुनील के साथ करता था तस्करी, यूपी समेत बिहार-झारखंड तक फैला है नेटवर्क, STF आजमगढ़ की देवगांव पुलिस को सौंपेगी
➡मुरादाबाद- BJP नेता के जन्मदिन पर बवाल का मामला, सपा सांसद द्वारा ठाकुरद्वारा जाने की कोशिश, सांसद रूचिवीरा को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, भारी फोर्स सांसद के घर मौजूद, ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर- नहर में नहाने गया युवक डूबा, गहरे पानी में जाने से डूबा युवक, गोताखोरों, NDRF तलाशने में जुटे, वलीपुर स्थित गंग नहर का मामला
➡वाराणसी- वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार, नशेड़ी पिता ने बेटी से किया रेप, 9 वर्षीय बेटी से पिता ने किया रेप, मां की शिकायत पर केस हुआ दर्ज, पुलिस ने आरोपी पिता को किया अरेस्ट, चौबेपुर थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला
➡फर्रुखाबाद- युवती को अगवा करने का प्रयास, भाभी के साथ शौच करने गई थी, दबंग ने दो साथियों संग दबोचा, फायरिंग, शारीरिक शोषण का भी आरोप, युवती के भाई पर दबंग का हमला, घायल, तीनों आरोपियों के ख़िलाफ़ थाने में दी तहरीर, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद- पीड़िता, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र का मामला
➡कानपुर- टप्पेबाजी करने वाली “उल्टी गैंग” का पर्दाफाश, पुलिस ने गैंग के 5 लोगों को किया अरेस्ट, ऑटो में सवारियों से करते थे टप्पेबाजी, सवारियों के गहने पर्स चोरी करते थे, डीसीपी साउथ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
➡रायबरेली- चोरों का रिटायर्ड शिक्षक के घर धावा, अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर चोरी, जेवर, नगदी समेत करीब 25 लाख चोरी, मिल एरिया क्षेत्र के कचौंदा नानकारी की घटना
➡जालौन- तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡महोबा- डॉक्टर ने मरीज से अवैध वसूली की, मरीज से भर्ती के नाम पर अवैध वसूली, युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी, अस्पताल में डॉक्टर पुरनेश नामदेव तैनात, वीडियो में रुपये वापस करने की कर रहे बात, 1 रुपये की जगह लिए जा रहे हैं 200 रुपये, महोबा के दुलारा स्वास्थ्य केंद्र का मामला
➡सीतापुर- शहर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, मंगलसूत्र छिनैती मामले मे एक्शन, आरोपी जलालुद्दीन गिरफ्तार, मंगलसूत्र और प्रयुक्त बाइक बरामद
➡सोनभद्र- भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस का आरोप, राहुल गांधी के पोस्टर संग अभद्रता का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों पर आरोप, कोतवाली में कांग्रेस ने दी तहरीर
➡इटावा- अलग-अलग गांवों में धधके खेत, गोपियांज में 5 बीघा फसल जली, सिंहुआ गांव में भी लगी भीषण आग, पुलिस और ग्रामीणों ने आग बुझाई, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, जिले के भरथना इलाके का मामला
➡आजमगढ़- जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र में कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में 6.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, माफिया ध्रुव कुमार सिंह गैंग पर शिकंजा, संजय यादव के नाम खरीदी गई जमीन जब्त, 0.636 हेक्टेयर जमीन प्रशासन ने की कुर्क, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई कार्रवाई, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम रही मौजूद, थाना जहानागंज पुलिस की अहम भूमिका, अब तक गैंग की करीब 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क
➡बहराइच- बाइक सवार दो लोगों को पिकअप ने रौंदा, बहराइच मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत, जनपद सीतापुर के भिठौरा में हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
➡संभल- मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद, भगवान परशुराम की निकली शोभायात्रा, नई परम्परा शुरू करने की सूचना, पहुंची पुलिस, पहले अनुमति लो तब निकालो शोभायात्रा- पुलिस, बहजोई क्षेत्र के गांव राजपुर का मामला
————————————————————————————

More Stories
वाराणसी 19 अप्रैल 26*प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम से प्राप्त करें बल बुद्धि विद्या एवं समृद्धि…मौनी महाराज*
भागलपुर 19 अप्रैल 26*”स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन ।