औरैया30अगस्त21**टैम्पो चालकों ने किया रोड जाम*
*रामगढ़,औरैया।* कस्बा रामगढ़ में बिधूना तिराहे पर आज रविवार की सुबह ही लगभग दो दर्जन टैम्पो चालकों ने रोड जाम कर दिबियापुर बिधूना जाने वाली बसों को रोका , और बस चालको के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टैम्पो चालको ने करीब एक घण्टा जाम लगाया। सूचना पर पहुंची हरचंदपुर पुलिस ने टैम्पो चालको को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। वही टैम्पो चालको का आरोप है, कि बस चालक व परिचालक आए दिन हम लोगों के साथ मारपीट करते हैं। हम लोगो को टैम्पो में सवारी नही भरने देते। करीब एक घण्टा बाद पहुचीं चौकी हरचंदपुर की पुलिस ने जाम खुलवाया।
More Stories
दिल्ली 26 अक्टूबर 26*रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए बड़ी खबर…
महोबा 26 अक्टूबर 26*एक ही जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों में पहले प्यार हुआ अब कर रहे है शादी
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन*