औरैया30अगस्त21*पुरानी पेंशन को सपा मैनिफेस्टो में रखवाने का दिया आश्वासन*
*अटेवा ने सपा नेताओं को दिया ज्ञापन*
*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर में आयोजित सपा के चिंतन शिविर में अटेवा संगठन के पदाधिकारी भी अपनी पुरानी पेंशन की माँग लेकर पहुँचे।संगठन ने सपा नेताओं से पुरानी पेंशन का मुद्दा विधानसभा में उठाने के साथ ही पार्टी मैनिफेस्टो में शामिल करने के लिए पूर्व सांसद व विधायक प्रदीप यादव को ज्ञापन दिया। सपा नेताओं ने कर्मचारियों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया।
रविवार को सपा नेताओं को ज्ञापन देकर अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि पेंशन के मामले में पूरे देश के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है जो कि सरासर अनुचित है।नई पेंशन नीति इतनी अच्छी है तो सभी विधायक व सांसद इससे लाभ क्यूँ नहीं लेते? उन्होंने कहा कि यदि पार्टी इस मुद्दे को अपने मैनिफेस्टो में शामिल करती है, तो कर्मचारी उसका स्वागत करेंगे। ज्ञापन लेने के बाद सपा नेता विधायक प्रदीप यादव व वीजीएम के प्राचार्य डॉ इफ्तिखार हसन ने पुरानी पेंशन मुद्दे का समर्थन करते हुए जल्द इस मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर पार्टी मैनिफेस्टो में शामिल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लखन सिंह, सुबोध, महेश, रजनीश कुमार सिंह, नीरज राजपूत व विशाल गौतम आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*