औरैया29नवम्बर*नामजद लोगों ने दो युवकों को मारपीट कर किया घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर में सोमवार की शाम खेतों पर पानी लगा रहे दो युवकों को गांव के ही नामजद लोगों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज व मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र लाखन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की शाम करीब साढे 4 बजे उसका पुत्र अमन व भांजा संजू कुमार खेतों पर सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगा रहे थे। उसी समय गांव के ही नामजद कमोबेश आधा दर्जन लोग खेतों पर पहुंच गये। इसके बाद वह लोग उसके पुत्र अमन व भांजा संजू से पानी लगाने के एवज में 5 हजार रुपए मांगने लगे। जब उसके पुत्र व भांजे ने रुपए देने से इंकार किया। उसी समय नामजद लोगों ने उसके पुत्र व भांजे को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उनका चिल्लाना सुनकर खेतों पर काम कर रहे अन्य ग्रामीण दौड़ पड़े। जिस पर वह लोग गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गये। कोतवाली पुलिस ने गंभीर घायलों को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,