औरैया29नवम्बर*अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी व दुकान का सामान जलकर राख*
*बेला,औरैया।* क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी व दुकान का करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जनपद के कस्बा याकूबपुर के सहायल रोड निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र लज्जाराम वर्मा की घर पर इलेक्ट्रॉनिक व किराना की दुकान है। वह विगत दिवस दुकान को बंद कर सोए थे। इसी बीच अज्ञात कारण से करीब 2 बजे रात को कमरे में आग लग गई। जिससे वहां पर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टीवी, इनवर्टर, बैटरी फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर तथा दुकान व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी पाकर सपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राजपूत, डॉक्टर एपी सिंह, राजेश वर्मा, डॉक्टर गंगा दयाल, पप्पू राणा, अनिल वर्मा, कमलेश राजपूत, मेघनाथ सिंह वर्मा, राम अवतार वर्मा, विवेक राजपूत आदि तमाम लोग पहुंचे और पीड़ित दूकानदार को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की प्रशासन से मांग की है।
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*