औरैया27दिसम्बर*मतदान कार्मिकों का डेटाबेस ना भरने पर रूकेगा वेतन – एडीएम*
*औरैया 26 दिसम्बर , 2021* – _उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतदान कार्मिकों का डेटाबेस ईपीडीएस सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन दर्ज न होने पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्मिकों की फीडिंग के लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं परंतु कुछ अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने समस्त कार्यालध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह ईपीडीएस सॉफ्टवेयर में कार्मिकों का विवरण ऑनलाइन तत्काल फीड करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा दिसंबर महीने का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। कार्मिकों की शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के उपरांत प्रमाण पत्र जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी औरैया से प्राप्त कर वरिष्ठ कोषाधिकारी औरैया को वेतन बिल के साथ उपलब्ध कराने के उपरांत ही आहत किया जाएगा।_
???????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
???????????

More Stories
मथुरा 6 मई 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा छिनैती की घटना में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरप्तार ।*
मिर्जापुर ६ मई २६*इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया