औरैया27अक्टूबर*डीएम पहुंचे बनारसीदास,मृतका के पिता को सौंपी सहायता राशि
– पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
औरैया 27 अक्टूबर 2022- दीपावली के दिन आतिशबाजी चलाते समय राकेट पेट में घुसने से हुई बालिका की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदना दिखाई है। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित व उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह के साथ मृतका के घर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुये अपने स्तर से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन्दगी का कोई मूल्य नहीं होता है। सौम्या की आकस्मिक मौत से जिला प्रशासन काफी दुखी है। जैसे ही उन्हें सौम्या के निधन की खबर मिली वैसे ही अपने निजी संसाधनों से यह राशि जुटाकर सहायता के रूप में प्रदान कर रहा हूं। जिलाधिकारी ने मृतका के पिता जितेन्द्र से सौम्या की मौत व परिवार की अन्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सौम्या की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली3मई26*विश्व की सबसे बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियन राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक)ने मनाया मजदूर दिवस
सुलतानपुर3मई26*सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह*
बाराबंकी3मई26*9 मई को जिले में होगा लोक अदालत का आयोजन