झांसी 27 अक्टूबर 2022*दहेज लोभियों ने दहेज न मिलने के कारण युवती को फाँसी पर लटकाया
करुणेश तथा अवधेश तिवारी निवासी जिला जालौन ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अक्सेव में 4 वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जनों द्वारा बहन को और रुपयों के लिए परेशान किया जा रहा था। तो वही बुधवार की रात्रि में ससुराली जनों द्वारा बहन के साथ मारपीट करते हुए उसे फांसी पर लटका दिया गया। और हम लोगों को जानकारी दी गई कि उनकी बहन की तबीयत खराब है वह जल्दी आ जाएं। जिस पर बहिन शालिनी के घर आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे मामले की सूचना लहचूरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। लड़की के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से ही ससुराली जन मौके से गायब हो गए है। लड़की के भाइयों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रथा का भजन दर्ज करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*