औरैया26अगस्त21*मनरेगा काम का भुगतान नहीं होने पर डीएम से शिकायत*
*फोटो परिचय। पीएम को प्रार्थना पत्र देने जाते पीड़ित मजदूर*
*औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम सल्हापुर निवासी ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत काम करने की बात कही है। काम के बावजूद उनका पैसों का भुगतान नहीं किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीण मजदूरों ने भुगतान कराए जाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सल्हापुर के बाशिंदों ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है , कि उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत काम किया था , लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हो सका है। उन लोगों ने पूर्व प्रधान व सचिव सुरेश कुमार एवं अंशु कुशवाहा के कार्यकाल में काम किया था। उपरोक्त लोगों ने मिलकर अपने परिवार व जाति के लोगों के खाते में पैसे डाल कर निकाल लिया। पैसा नहीं मिलने के कारण काम करने वाले मजदूर परेशान हैं। पीड़ित मजदूरों ने मजदूरी के पैसे दिलाए जाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीण पिंटू के 3030 रुपए , राजू राजू 3030 रुपए , मीरा देवी 4200 रुपए , मनोज कुमार 2100 रुपए, मन्नालाल 4700 रुपए , सुषमा देवी 4800 रुपए , राजनश्री 5200 रुपए, अमित 5200 रुपए , लक्ष्मी नारायण 4200 रुपए , आदि लोगों का बकाया पड़ा हुआ है।
More Stories
बागपत 25 अक्टूबर 26*गन्ने के खेत में मिला दो दिन से लापता फौजी की पत्नी रुबीना का शव- रुबीना मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली थी
प्रयागराज 25 अक्टूबर 26*एक चोर लंगड़ाते हुए भाजपा नेता की 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर चोरी करके ले गया
कोच्ची 25 अक्टूबर 2026*जज के बेटे ने मर्सडीज से व्यक्ति को कुचला