औरैया26अक्टूबर*ऑल इंडिया में छा गये गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल*
*पोरवाल सेवा समिति दिल्ली के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं रमन पोरवाल*
*औरैया।* यहां हम कोई अतिशयोक्ति व्यक्त नहीं कर रहे है। गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूर्व रामकुमार उर्फ रमन पोरवाल की पहचान पहले से ही सुर्ख हस्तियों में थी। इसके बाद बने गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष। इसके बाद पहचान ऐसी बनी कि प्रदेश स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली में वैश्य सम्मेलन से पूर्व पोरवाल सेवा समिति दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत कर दिया गया। और रमन पोरवाल जी अपने पदाधिकारियों एवं जन समुदाय के साथ दिल्ली पहुंचे जहां उनका विशेष सम्मान किया गया। दिल्ली से लौटने के बाद श्री पोरवाल जी का प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए गरिमा के सहित गोपाल वाटिका पहुंचकर सम्मान किया। यह किसी से छिपा नहीं है। खास बात यह है कि श्री पोरवाल जी की कथनी करनी में कोई भी भेद नहीं है वह जो कहते हैं वह करते हैं। वह चापलूसी को भलीभांति समझते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए श्री पोरवाल पदाधिकारी बनने से पूर्व बोट सपोर्ट करते चले आ रहे हैं। अब देखना है कि भाजपा उन्हें किस मुकाम तक ले जा पाएगी अथवा भाजपा के मंत्री एवं पदाधिकारी उनका सदुपयोग करके इतिश्री कर लेंगे यह भविष्य के गर्त में है। भाजपा के प्रति त्याग और समर्पण भाव को देखते हुए यदि भाजपा श्री रामकुमार उर्फ (रमन) पोरवाल जी को कम से कम एमएलसी पद पर मनोनीत कर दे तो निश्चित तौर पर औरैया की जनता भाजपा को सिर माथे बैठा लेगी। इसमें कोई अपवाद व अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि वैश्य समुदाय में श्री पोरवाल जी की बहुत बड़ी पकड़ है। देखना है कि भाजपा श्री पोरवाल जी का कितना आकलन करती है। यह भी भविष्य के गर्त में है।

More Stories
नई दिल्ली3मई26*“SIR विवाद: 65 लाख वोटरों के अधिकार छिनने का आरोप, नागरिक समाज ने चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
NewDelhi 3May26*“SIR controversy: Civil society raises serious questions about the Election Commission alleging
सुल्तानपुर3मई26*अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश*