औरैया25सितम्बर*आजादी के अमृत महोत्सव की रूपरेखा तैयार*
*औरैया।* माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेश के अनुपालन में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक भारत के 75 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव।
आजादी के महोत्सव की भव्य सफलता के लिए सचिव दिवाकर कुमार द्वारा 24 सितंबर 2021 को जनपद औरैया के तमाम अधिकारियों , सामाजिक संस्थाएं , लॉ कॉलेज के हेड आदि के साथ बैठक की गई है। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के द्वारा समाज के सभी वर्गों तक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं लीगल एंड क्लीनिक विधिक जानकारी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाऐ कैसे पहुंचाए जाने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से शिवम विश्नोई राष्ट्रीय मानवाधिकार , सक्षम सेंगर संवेदना ग्रुप , रघुवीर सिंह ला प्रोफेसर , दीपक पटेल असिस्टेंट जिला प्रोवेशन अधिकारी व आशुतोष कुमार समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO