औरैया25फरवरी*प्रमोद कुमार गुप्ता ने एक साजिश के तहत मुकदमें में शामिल किये जाने का आरोप लगाया*
*बिधूना,औरैया।* एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की बीते दिवस कस्बे के वन खंडेश्वर मंदिर के पास एक आम के पेड़ पर फांसी पर लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक की बहन के द्वारा पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस का नाम भी घसीटे जाने को लेकर जहां नगर एंव क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है वहीं पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने कहा की एक सोची समझी साजिश के तहत उनका नाम मुकदमे में दर्ज कराया गया है। उन्होंने हाल में ही भाजपा छोड़कर सपा में गए विधायक विनय शाक्य के अनुज एवं सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य पर एक सोची समझी साजिश के तहत सजातीय लोगों से साँठगाँठ कर मुकदमे में उनका नाम दर्ज कराया गया है| कहा की दिवंगत युवक और दुष्कर्म की पीड़िता की बहन के साथ डेढ वर्ष पूर्व हुए विवाद का उन्होंने देवेश शाक्य के अनुरोध पर समझौता कराया था। कहा हाल के चुनाव में उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ देवेश शाक्य की भतीजी भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य का साथ दिया और चुनाव में चुनाव में मदद की है|कहा इस दौरान उन्होंने अपने भाषणों में सरकार बनने पर देवेश शाक्य द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर बुलडोजर चलवाने की बात कही थी जिससे खफा होकर देवेश शाक्य ने जानबूझकर अपने सजातीय लोगों से साँठ गाँठ कर उनका नाम रिपोर्ट में दर्ज कराया है। उन्होंने कहा उन्होंने सपा में रहकर भी गुन्डों माफियाओं अराजक तत्वों का हमेशा विरोध किया और वह आगे भी करते रहेंगे। कहा उन्हें कानून न्यायालय पर पूरा भरोषा है। उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प