औरैया25दिसम्बर2022*सदर विधायक ने अटल जी की मनाई जयंती*
औरैया-भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में नगर के विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास से सुशासन दिवस के रूप में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने अपने गांव भर्रापुर स्थित मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गुड़िया ने कहा कि राष्ट्रवाद के गौरव पंडित अटल बिहारी बाजपेई की राष्ट्रभक्ति विचार और नीतियां हमारे लिए सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगी ।और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की लोक कल्याणकारी नीतियां प्रगतिशील लोकप्रिय शासन को समर्पित रही इसलिए आज हम सब लोग वाजपेई जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं वहीं नगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपाइयों ने नमन किया। शहर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*