औरैया24नवम्बर*जेसीबी की रगड़ से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा दो लोग गंभीर रूप से घायल*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी दिबियापुर रोड पर विजईपुरवा मोड़ के पास दिबियापुर से झीझक जा रहे हैं।बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।लोगो ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दिबियापुर भेजा। कैनाल रोड से भंडरिया सहार निवासी मौजीलाल उम्र 70 वर्ष व लोगश्री उम्र 65 अपने घर से दिबियापुर कंचौसी कैनाल रोड झीझक दमा की दवा लेने जा रहे थे, तभी विजईपुरवा मोड़ के माइनर की सफाई कर जेसीबी मशीन से रगड़ लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, बुजुर्ग दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने घायलों को सड़क के किनारे लिटाया,घायलों को सर और मुह पर गंभीर चोटें आईं हैं, बाइक पर तीन लोग सवार थे,बाइक चालक सुरक्षित है, सफाई कर रही जेसीबी मशीन अछल्दा की बताई जा रही, जेसीबी चालक मशीन लेकर मौके से फरार हो गया, घायलों को अस्पताल भेजने तक घटना स्थल पर पुलिस नही पहुँची थी।

More Stories
कानपुर नगर 4मई26*गांजे की हरियाली में उगते सूरज को अरौल पुलिस ने देर रात डूबा दिया,,*
हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*