May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24दिसम्बर*देशभक्ति प्रतियोगिता में निदाखान ने मारी बाजी*

औरैया24दिसम्बर*देशभक्ति प्रतियोगिता में निदाखान ने मारी बाजी*

औरैया24दिसम्बर*देशभक्ति प्रतियोगिता में निदाखान ने मारी बाजी*

श्री राम कुमार भारतीय ज्ञानदेवी महाविद्यालय में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

फफूंद / औरैया
नगर के दिवियापुर रोड स्थित श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
देशभक्ति प्रतियोगिता में निदाखान ने देशभक्ति गीत क़ई अच्छी प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान, कोमल यादव ने द्वितीय तथा कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो संतोष कुमारी चौहान प्रो० अनूप कुमार, प्रो० जितेंद्र कुमार निर्णायक की भूमिका निभाई।जबकि प्रतियोगिता के प्रभारी के रूप में प्रो० मिथलेश कुमार एवं प्रवीण सक्सेना उपस्थित रहे, प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा प्रो० संतोष राय ने की।
वहीं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ० विवेक कुमार शर्मा ने कहा की देशभक्ति गीत के माध्यम से बच्चों के विचार एवं बच्चों के अंदर की प्रतिभा निखरती है ऐसी प्रतियोगिता हर महाविद्यालय कॉलेज स्तर पर समय समय पर होनी चाहिए तथा बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रो० रजत कुमार, प्रो वेद प्रकाश , प्रो० विमलेश कुमार राजपूत, प्रो० लखपत, नेहा गुप्ता, डॉ० सौरभ तिवारी, सिमरन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar