औरैया24दिसम्बर*इन्स्पायर अवार्ड के चयनित छात्रों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मान
वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर के 2 छात्र चयनित
फोटो परिचय। वैदिक कालेज केचयनित छात्रों के साथ प्रधानाचार्या
दिबियापुर। नगर का वैदिक इण्टर कालेज आए दिन वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहता है और इसी क्रम में इंस्पायर अवार्ड मानक की जारी सूची में 2 छात्र चयनित होने पर प्रधानाचार्य श्रीमती विजय एवं विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें सम्मानित किया ।
विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह ने बताया कि हम लोग विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शासन द्वारा निर्गत लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं और इसी क्रम में भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना में भी विद्यालय से 5 बच्चों को नामित किया गया था, जिनमें से कक्षा 10 के छात्र सचिन श्रीवास्तव एवं कक्षा 10 की छात्रा मुस्कान के आइडिया चयनित किए गए हैं । अब इनके आईडिया का मॉडल बनाने के लिए उन्हें ₹10,000/- मिलेंगे । बता दें कि इन बच्चों के आइडिया के मार्गदर्शक मोहित सिंह थे, जिनका प्रयास सार्थक हुआ है । उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सुयश शुक्ल, प्रधानाचार्य श्रीमती विजय, शिक्षक सी पी कुशवाहा, श्रीमती बीना शर्मा, अजय मिश्र, अमीनुद्दीन, सुशील कुशवाहा, देवेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

More Stories
कानपुर नगर12अगस्त26*हो हल्ला हो,, हर स्तर पर काली काली कमाई का जोर और शोर है, ग़रीब क्या है सिर्फ माल बनाने की मशीन*
कौशाम्बी12अगस्त26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली*
लखनऊ12अगस्त26*15 अगस्त को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान।