औरैया22अक्टूबर*भाजपा सिर्फ जुमले बाजो की पार्टी, राम आसरे विश्वकर्मा*
*बिधूना,औरैया।* कस्बा बिधूना अछल्दा रोड पर शुक्रवार को विश्वकर्मा संदेश यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा को सभी वर्गों का हितैषी बताया कहा कि सपा में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व एवं सम्मान सुरक्षित है। मुख्य अतिथि ने भाजपा को जुमले बाजो की पार्टी बताया। इसके अलावा भाजपा सरकार में महंगाई , बेरोजगारी , अराजकता को चरम पर बताया। कहा कि किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। प्रदेश की जनता सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
शुक्रवार को अछल्दा रोड पर शर्मा विश्वकर्मा मैथिल जन संदेश यात्रा के तहत आयोजित सम्मेलन में सपा को सर्व समाज का हितैषी बताया गया। कहा गया सपा में सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व एंव सम्मान है। सम्मेलन के मुख्यातिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा भाजपा सिर्फ जुमले वाजों की पार्टी है। आज महगाई बेरोजगारी चरम पर है। किसान आत्महत्या करने को विवश है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कहा प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है , और सपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , पूर्व मंत्री बिनोद यादव कक्का, ध्यान सिंह यादव, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, राम अवतार ओझा, ओम प्रकाश ओझा, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर आमआदमी पार्टी छोड़कर कई लोगों ने सपा में आस्था प्रकट की। इस अवसर पर सपा की उपलब्धियां गिनाते हुए, विश्वकर्मा समाज के लोगो से सपा का समर्थन करने का विधान सभा चुनाव में समर्थन करने की अपील की गयी। सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अम्मार सिद्दीकी, पंकज सोनी , नरेश यादव , राजेश व राहुल सविता आदि मौजूद थे।

More Stories
पूर्णिया8मई26*कल लोक अदालत: पूर्णिया में सुबह 9 से शाम 7 तक इन 3 रूटों पर नो एंट्री,
मथुरा7म 26 *थाना सुरीर के अंतर्गत हुई डकैती काण्ड का मथुरा पुलिस ने किया खुलासा
पूर्णिया8मई26*अपर समाहर्ता के आदेश से चेन्नई पहुंची पूर्णिया की मुस्कान, अर्णव बना वी.एस. अर्जुन