औरैया22अक्टूबर*ससुराली जनों ने महिला को मारपीट कर किया घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है जिसमें उसने पति समेत अन्य ससुराली जनों पर गाली गलौज कल मारपीट करते हुए घायल कर देने का आरोप लगाया है पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।
क्षेत्र के ग्राम भरसेन निवासी वव्ली पत्नी संतोष ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि विगत रविवार को वह अपने घर पर थी। उसी समय उसके पति संतोष के अलावा सास , देवर व चचेरे देवर तथा जिठानी उसके साथ गाली- गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय उपरोक्त लोगों ने उसे धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त नामजद आरोपितों के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित महिला ने अपनी जुबानी बताया कि उसका पति उसे किसी प्रकार का खर्चा नहीं देता है। जिसके चलते भले लोगों के बीच उससे स्वयं कमाने खाने को कहा गया। उसके तीन संतानों में बड़ा पुत्र 10 वर्ष व दूसरा पुत्र 6 वर्ष एवं पुत्री 5 वर्ष की है। वह उनका भरण पोषण करती है। वह विगत रविवार को अपने चाचा के खेतों पर धान काटकर घर वापस लौटी ही थी , उसी समय पहले से तैयार बैठे उसके ससुराली जनों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री